भाजपा का आरोप:विधानसभा की आधिकारिक बेवसाइट पर उपलब्ध प्रश्नों को योजनापूर्वक रूप से हटाया

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

हिमाचल प्रदेश भाजपा विधायकों सुधीर शर्मा, आशीष शर्मा और वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक जमवाल ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विधानसभा सत्र से पहले जानबूझकर महत्वपूर्ण प्रश्नों को हटा दिया गया ताकि सरकार चुभते सवालों से बच सके।
प्रश्नों को हटाने का आरोप: भाजपा विधायकों ने कहा कि विधानसभा सत्र से पहले महत्वपूर्ण प्रश्नों को हटा दिया गया, जो पहले से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध थे। यह कदम “रहस्यमय तरीके” या योजना पूर्वक रूप से उठाया गया है।
वोट फॉर कैश: भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद महिला मंडलों को लाखों रुपये ट्रांसफर किए, जो कि एक प्रकार से “वोट फॉर कैश” स्कीम है। यह जानकारी आरटीआई के माध्यम से सामने आई है।
आबकारी नीति और राजस्व: विधायकों ने नई आबकारी नीति को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने राज्य का रेवेन्यू 45% तक बढ़ने का दावा किया था, लेकिन वास्तविक आंकड़े बताते हैं कि राजस्व में गिरावट आई है, जो केवल 4% तक रह गया है.

विधायकों के दावे:
आशीष शर्मा ने सवाल पूछा था कि 1 जून 2024 से 10 जुलाई 2024 तक कांगड़ा बैंक की ओर से 13 विधानसभा क्षेत्रों में महिला मंडलों को कितनी धनराशि जारी की गई।
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार मुख्यमंत्री के संरक्षण में हुआ और प्रदेश में कोऑपरेटिव बैंक मुख्यमंत्री के अधीन है।
भाजपा नेताओं ने सरकार से शराब के ठेकेदारों की डिफॉल्टर सूची मांगी थी, जिसमें रेड एंट्री भी काफी बड़ी तादात में थी.