देवभूमि न्यूज 24.इन
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण राज्य सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज और डाइट को 7 सितंबर तक बंद रखने का फैसला लिया है। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
सरकार के आदेश:
शिक्षा सचिव राकेश कंवर की ओर से जारी आदेशो के अनुसार
सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज और डाइट 7 सितंबर तक बंद रहेंगे।
शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मचारियों को भी कॉलेज-स्कूल आने से छूट दी गई है।
संस्थान प्रमुख ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के लिए सुनिश्चित करेंगे।
संस्थानों के प्रमुख बुनियादी ढांचे और चल संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क रहेंगे
प्रदेश में व्यापक भूस्खलन, पेड़ों का गिरना, सड़कें अवरुद्ध होना, बिजली और पेयजल आपूर्ति में रुकावटें आई हैं।
सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है।
मौजूदा खराब मौसम की स्थिति के कारण कई स्थानों पर आपदा की घटनाओं की पुनरावृत्ति होने की आशंका है.
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक खराब मौसम की चेतावनी दी है।
कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है