चंद्र ग्रहण के समाप्त होने के बाद क्या करना चाहिए?

Share this post

✍️देवभूमि न्यूज 24.इन

🌚हिंदू धर्म में सूतक और पातक का पालन किया जाता है। ग्रहण काल के दौरान सूतक लगने से घर, पदार्थ और शरीर में अ‍शुद्धि लग जाती है। इसके लिए ग्रहण के बाद शुद्ध के कार्य किए जाते हैं।

🌒चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें?
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
ग्रहण के बाद घर की साफ सफाई करके गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।

ग्रहण की समाप्ति के गंगा स्नान या औषधि स्नान करना चाहिए।

ग्रहण के बाद भगवान की मूर्तियों को भी जल से स्नान आदि कराकर शुद्ध करना चाहिए।

स्नान करके गाय को घास, पक्षियों को अन्न और जरूरतमंदों को वस्त्र दान देने की सलाह दी गई है।

ग्रहण काल के बाद गरीब या किसी ब्राह्मण को दान देना चाहिए।

कांसे की कटोरी में घी भरकर तांबे का सिक्का डालकर अपना मुंह देखकर दान करने से लाभ मिलेगा।

ग्रहण के बाद पानी में तुलसीदल डालकर ही जल पीना चाहिए।

ग्रहण के बाद शुद्ध ताजा भोजन बनाकर ही खाना चाहिए।

ग्रहण के स्पर्श से पूर्व ही दूध, दही, घी, अचार, चटनी, मुरब्बा, जैसी भोज्य सामग्री में कुशा अथवा तुलसीदल रख देना चाहिए।

               *🚩#हरिऊँ🚩*

✍️ज्यो:शैलेन्द्र सिंगला पलवल हरियाणा mo no/WhatsApp no9992776726
नारायण सेवा ज्योतिष संस्थान