पितृपक्ष 2025: पितृ पक्ष में किनका अचानक से घर आना माना जाताहै शुभ?-डॉ दीपक दुबे

Share this post

*देवभूमि न्यूज 24.इन*

⭕पितृ पक्ष का समय पितरों को समर्पित होता है। इन 16 दिनों में पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन दिनों में हमारे पितृ किसी न किसी रूप में धरती पर आते हैं और अपने परिवार के लोगों से मिलने की कोशिश करते हैं। वहीं, इस दौरान कुछ जीवों का भी घर आना बहुत ही शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं-

⚜️पितृ पक्ष में इन जीवों का घर आना है शुभ
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
🚩कौवे- पितृ पक्ष में कौवे का घर पर आना सबसे शुभ माना जाता है। यह माना जाता है कि कौवे पितरों के प्रतिनिधि होते हैं। अगर आप पितरों के लिए निकाला गया भोजन कौवे को खिलाते हैं, तो यह सीधे पितरों तक पहुंचता है। इसलिए पितृ पक्ष में कौवे को भोजन खिलाना बहुत ही शुभ माना गया है।

🚩गाय- गाय को हिंदू धर्म में माता का दर्जा दिया गया है। पितृ पक्ष में गाय का घर पर आना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर पितृ पक्ष के दौरान कोई गाय आपके घर के दरवाजे पर आती है, तो यह माना जाता है कि आपके पितर आपसे खुश हैं।

🚩कुत्ता- पितृ पक्ष के दौरान कुत्ते को भी भोजन खिलाया जाता है। अगर कोई कुत्ता आपके घर के दरवाजे पर आता है, तो उसे भगाएं नहीं, बल्कि उसे खाना खिलाएं। ऐसा माना जाता है कि कुत्ते यमराज के दूत होते हैं और इन्हें खाना खिलाने से यमराज खुश होते हैं।

🚩चींटियां- पितृ पक्ष के दौरान अगर आपके घर में चींटियां अचानक से दिखने लगें तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि चींटियां पितरों को शांति प्रदान करने का माध्यम हैं। ऐसे में इन्हें दाना जरूर डालें।

🚩पक्षी- अगर पितृ पक्ष के दौरान कोई पक्षी आपके घर में आता है, तो इसे भी शुभ माना जाता है। पक्षियों को दाना और पानी जरूर दें। ऐसा कहा जाता है कि पक्षी पितरों की कृपा लेकर आते हैं।

🛑इन बातों का भी रखें ध्यान

पितृ पक्ष में सभी जीवों का सम्मान करें और उन्हें भोजन कराएं। ऐसा माना जाता है कि जीवों को भोजन कराने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही कुंडली से पितृ दोष का प्रभाव कम होता है। वहीं, इस दौरान रोजाना पितरों का तर्पण जरूर करना चाहिए। इससे पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।`

          *🚩हरिऊँ🚩*