शिलाई में कोर्ट बिल्डिंग का शीघ्र किया जाए निर्माण-एडवोकेट अमित ठाकुर

Share this post

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
कंवर ठाकुर,ब्यूरो
शिलाई, सिरमौर (हि. प्र.)

सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल के शिलाई बार एसोसिएशन के नव नियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट अमित ठाकुर की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से मिला जिसमे बार एसोसिएशन ने कोर्ट बिल्डिंग निर्माण की बात रखी तथा सरकार से जल्द ही नए भवन के लिए बजट के प्रावधान करने की मांग की उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द ही वह शिलाई में कोर्ट के लिए उपलब्ध करवाई गई भूमि का निरीक्षण करेंगे
इस अवसर पर दिग्विजय ठाकुर,लायक राम ठाकुर,अमित तोमर,अनिल नेगी,सुखदेव चौहान,लोकेश नेगी,ललित चौहान मौजूद रहे