शिलाई क्षेत्र के कफोटा महाविद्यालय मे हुई क्विज प्रतियोगिता

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

कफोटा महाविद्यालय में क्विज़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों की ज्ञानवर्धन एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. दिनेश कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह ने अध्यक्षता करते हुए विद्यार्थियों को संबोधित किया और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें निरंतर अध्ययन व प्रतियोगी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम का माहौल अत्यंत रोचक एवं ज्ञानवर्धक रहा।