देवभूमि न्यूज 24..इन
⭕सर्वपितृ अमावस्या 2025: सर्वपितृ अमावस्या को आश्विन अमावस्या या महालया अमावस्या भी कहा जाता है. यह दिन पितरों के तर्पण और श्राद्ध के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना गया है. मान्यता है कि इस तिथि पर एक ही बार श्राद्ध करने से पूरे कुल के ज्ञात-अज्ञात पितरों को तृप्ति मिलती है.
इस दिन किए गए तर्पण, दान और पूजा से पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है, वहीं परिवार को सुख, समृद्धि और दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है. तंत्र शास्त्रों में भी सर्वपितृ अमावस्या पर काले तिल के विशेष उपाय बताए गए हैं. हालांकि इन टोटकों को करते समय सावधानी बरतना जरूरी है. मान्यता है कि इन उपायों से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में धन-दौलत, सुख और खुशियों की वृद्धि होती है.
⚜️जल में अर्पित करें काले तिल
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
सर्वपितृ अमावस्या के दिन पितरों का स्मरण करते हुए बहते जल में काले तिल प्रवाहित करें. यह उपाय पितरों की कृपा दिलाने के साथ-साथ शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या के नकारात्मक प्रभाव को कम करता है. साथ ही, तिल का दान करने से कालसर्प दोष, पितृदोष और राहु-केतु की बाधा से मुक्ति मिलती है.
⚜️परिवार के लिए काले तिल का प्रयोग
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
एक मुट्ठी काले तिल लेकर परिवार के सभी सदस्यों के सिर से सात बार उसारें और उन्हें घर की उत्तर दिशा की ओर फेंक दें. माना जाता है कि इससे पितरों की विशेष कृपा मिलती है. साथ ही घर में बार-बार हो रही धन हानि रुकती है और स्थायी धन की प्राप्ति होती है.
⚜️जल और दीपक का उपाय
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
इस दिन जल में काले तिल और कुशा डालकर •”ॐ पितृभ्यः स्वधा नमः” मंत्र के साथ अर्पण करें. इससे पितर प्रसन्न होकर वंशजों को सुख-समृद्धि और वंशवृद्धि का आशीर्वाद देते हैं. शाम के समय तिल के तेल का दीपक जलाकर उसमें कुछ काले तिल मिलाएं और दीपक को दक्षिण दिशा की ओर रखें. यह उपाय पितृदोष दूर करने और व्यक्तिगत व पेशेवर जीवन की परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है.

⚜️रक्षा सूत्र और आहुति
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
सर्वपितृ अमावस्या पर काले तिल, कुशा और लाल धागे से रक्षा सूत्र बनाकर दाहिने हाथ में बांधें. यह उपाय नकारात्मक शक्तियों और पितृ क्रोध से सुरक्षा देता है. इसके साथ अग्नि में •”ॐ पितृभ्यः स्वाहा” कहते हुए काले तिल की आहुति दें. माना जाता है कि यह पितरों को शांति और वंशजों को समृद्धि प्रदान करता है.
⚜️अटके कार्य पूरे करने का उपाय
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
अगर बार-बार आपके काम अधूरे रह जाते हैं, तो इस दिन हाथ में काले तिल लेकर घर से बाहर निकलें और रास्ते में मिलने वाले कुत्ते के सामने उन्हें डल दें. यदि कुत्ता उन तिलों को खा ले तो इसे अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है. इससे कठिन से कठिन कार्य में भी सफलता मिलती है.
*🚩हरिऊँ🚩*