देवभूमि न्यूज नेटवर्क
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश
कुल्लू जिला के शेंशर कोठी के तुंग गावँ से सम्बन्ध रखने वाले मनु ऋषि जी के मुख्य पालसरा के आलम चंद ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री सत्या प्रकाश ठाकुर ने उनके परिवार के साथ संवेदनाएं साझा की हैं। आलम चंद ठाकुर एक प्रसिद्ध व्यक्ति थे जिन्होंने सैंज घाटी में सेब की खेती को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह न केवल एक सफल किसान थे, बल्कि एक अच्छे राजनीतिज्ञ भी थे और कुल्लवी नाटी के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से सैंज घाटी में शोक की लहर है।आलम चन्द पालसरा पत्रकार मोहिंदर सिंह के दादा थे उनके निधन पर शोकाकुल परिवार से मिलने दूर-दूर से परिचित लोगो का तांता लगा हुआ है
आलम चंद ठाकुर अपने पीछे तीन बेटे, दो बेटियां और छह पोते वाला एक बड़ा परिवार छोड़ कर गए है। उनके परिवार से मिलने और संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। पूर्व मंत्री सत्या प्रकाश ठाकुर ने भी उनके परिवार के साथ संवेदनाएं साझा की हैं और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े होने का आश्वासन दिया है.¹