देवभूमि न्यूज 24.इन
हिमाचल प्रदेश सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें खेल अधोसंरचना का विकास, खिलाड़ियों को डाइट मनी और यात्रा सुविधा प्रदान करना, और अंतरराष्ट्रीय खेल विजेताओं की सम्मान राशि में वृद्धि करना शामिल है।
खेल अधोसंरचना का विकास
जिला हमीरपुर में नादौन के खरेड़ी में 65.61 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बहुउद्देशीय खेल परिसर का निर्माण किया जा रहा है।
इस परिसर में आठ लेन के स्वीमिंग पूल, शूटिंग रेंज, कुश्ती, मुक्केबाजी, कबड्डी, टेबल टेनिस, टेनिस और बैडमिंटन के लिए खिलाड़ियों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
बिलासपुर के लुहणू में 100 बिस्तरों की क्षमता वाला खेल छात्रावास निर्मित किया जाएगा।
शिमला जिला के कुटासनी में राजीव गांधी बहुउद्देशीय स्टेडियम में अत्याधुनिक खेल अधोसंरचना का निर्माण और सोलन में इंडोर स्टेडियम के साथ-साथ रिकांगपिओ, हरोली और जयसिंहपुर में स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

खिलाड़ियों को डाइट मनी और यात्रा सुविधा
खिलाड़ियों को डाइट मनी के रूप में 250 रुपये से 500 रुपये प्रतिदिन दिए जा रहे हैं।
राज्य के बाहर 200 किलोमीटर की दूरी तक खेल स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को एसी-3 टीयर किराया और इससे अधिक दूरी के स्थानों पर जाने के लिए इकोनोमिक क्लास फेयर दिया जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय खेल विजेताओं की सम्मान राशि में वृद्धि
ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक तथा पैरालंपिक प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि 3 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये की गई है।
एशियाई खेलों तथा पैरा एशियाई खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए स्वर्ण पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में वृद्धि करते हुए इसे 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 4 करोड़ रुपये किया गया है