देवभूमि न्यूज 24.इन
जिला सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रो मे खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित सरकारी डिपुओं से आम लोगो को राशन लेना मुश्किल हो रहा है, जिसमे जानकारी अनुसार विभाग ने डिपुओ से राशन लेने के लिए नई प्रक्रिया शुरू की है, जिसमे सम्बन्धित कार्ड धारक के रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर से ओटीपी मिलने के उपरान्त ही राशन वितरित किया जा रहा है, जिसमे सबसे बड़ी समस्या आज के व्यस्तम भरे जीवन मे अनेको कार्ड धारको के मोबाइल नंबर से डिपो होल्डर के मशीन मे घंटो या फिर पूरे दिन भर मे ओटीपी नहीं आते हैं, जिसके कारण दूर दराज क्षेत्रो से आएं जरूरतमंद लोगो को राशन नहीं मिल पाता है,और डिपो होल्डर भी मजबूरन विभाग के नियमानुसार राशन न देने के लिए मजबूर हो जाते हैं,जानकारी अनुसार गिरिपार क्षेत्र के क्यारी गुनडाह की डिपो होल्डर मीरा ठाकुर, मिल्ला के डिपो होल्डर सतपाल राणा, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के डिपो होल्डर इत्यादि ने भी सोशल मिडिया और विभाग से भी इस समस्या को लेकर निवेदन किया है,

ताकि भविष्य में सम्बन्धित खाद्य आपूर्ति विभाग इस समस्या का जल्द समाधान करे या फिर कोई अन्य तरीक़ा अपनाए, तो वहीं जिला सिरमौर के अनेकों खाद्य आपूर्ति विभाग के डिपुओं में भी इस प्रकार की समस्याएं देखने एवं सुनने को मिल रही है इस गंभीर समस्या का जल्द समाधान किया जाएं,या फिर पूर्व की भांति फिंगर प्रिंट प्रकिया को ही शुरू किया जाएं, ताकि आम लोगो का किमती समय बर्बाद न हो, और राशन समय से मिल पाएं, जिसमे अनेको कार्ड धारको के मोबाईल फोन परिवार के अन्य सदस्यो के पास होते हैं तो वहीं पूराने मोबाइल नम्बर बदलकर नए मोबाइल नंबर प्रयोग कर रहे हैं, तो कभी डिपुओ के मशीनो मे नेटवर्क और सर्वर इत्यादि की समस्या देखने को मिलती हैं ,इस प्रकार अनेकों कारण देखने एवं सुनने को मिलते हैं इस प्रकार मिडिया बन्धुओ के माध्यम से जिला खाद्य आपूर्ति विभाग से निवेदन रहेगा कि इस गंभीर समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएं, ताकि भविष्य में आम आदमी को राहत मिल सके।
स्वतन्त्र लेखक-ठाकुर हेमराज राणा सिरमौर।