आज देश और राज्यों से बड़ी खबरें

Share this post

*देवभूमि न्यूज 24.इन*

राष्ट्रीय खबरें
तमिलनाडु भगदड़: तमिल एक्टर विजय की रैली में भगदड़ में 39 लोगों की मौत, 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल; केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट, एक्टर विजय से भी हो सकती है पूछताछ।
मन की बात: आज मन की बात का 126वां एपिसोड, PM मोदी कर सकते हैं स्वदेशी सामान खरीदने की अपील।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद: भारत को स्थायी सदस्यता के लिए रूस, भूटान और मॉरीशस का समर्थन मिला; जयशंकर बोले- पाकिस्तान आतंक का सेंटर, बड़े आतंकी हमलों की जड़ें एक ही देश से जुड़ीं.

राज्य खबरें
महाराष्ट्र और गुजरात: लौटता मानसून मचा रहा तबाही, गुजरात-महाराष्ट्र और गोवा समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट; हैदराबाद में भी हाल बेहाल।
बिहार: अमित शाह ने NDA को दिया 160 प्लस सीटें जीतने का टारगेट; कहा- लालू एंड कंपनी ने बिहार को लूटा।
हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया, नवंबर से पात्र महिलाओं को ₹2100 प्रति माह मिलेगा.

खेल खबरें
एशिया कप: आज भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी मुकाबला, दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने; भारतीय टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अजेय रहकर फाइनल में पहुंची.
क्रिकेट: वसीम अकरम ने पाकिस्तानी टीम को बड़ी सलाह दी, कहा- आत्मविश्वास और लय बनाए रखनी होगी