मेरठ में बेटियों के लिए निःशुल्क कराटे प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि रही समाजसेवी जूही त्यागी

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन


डी ब्लॉक शास्त्री नगर मेरठ में नवरात्रि के उपलक्ष में मां दुर्गा के स्वरूप बेटियों के लिए निशुल्क कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका आयोजन शोतोकान चिकारा कराटे डू फेडरेशन इंडिया द्वारा किया गया जिसमें लगभग 100 से भी ज्यादा लड़कियों ने भाग लिया कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा वह संस्था के अध्यक्ष डॉ तरुण गोयल वह महासचिव शिहान सुनील कुमार द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम को करने का उद्देश्य इन नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा के स्वरूप हमारी बेटियों में आत्मनिर्भरता का संचार करना वह उन्हें स्वावलंबी वह आत्मनिर्भर बनाना था संस्था समय-समय पर महिला व बच्चियों के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन करती रहती है वह निशुल्क तौर पर सभी महिलाओं में बच्चियों के लिए सेल्फ डिफेंस कोर्स का भी आयोजन करती रहती है इस प्रकार का प्रयास अत्यंत उपयोगी व महिलाओं के लिए सार्थक सिद्ध होता है।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाज सेवी श्रीमती जूही त्यागी उपस्थिति रही जिन्होंने विजेता बच्चियों को मेडल पहनकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी वह कार्यक्रम के आयोजक सुनील कुमार को शुभकामनाएं प्रेषित की वह इतनी सुंदर और अति महत्वपूर्ण कार्य को करने के लिए प्रोत्साहित किया इनके साथ ही सुधा गुप्ता, गौरव शर्मा, एडवोकेट अजय भारद्वाज आदित्य नारायण अनुज तोमर ने बच्चियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए मेडल पहनाए।