प्रधानमंत्री मन की बात में बोले:देश की बेटियां हर जगह लहरा रही है अपना परचम

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.

इनमन की बात कार्यक्रम के 126वें संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “नवरात्रि के इस समय में हम शक्ति की उपासना करते हैं। हम नारी-शक्ति का उत्सव मनाते हैं। व्यापार से लेकर खेल तक और शिक्षा से लेकर विज्ञान तक आप किसी भी क्षेत्र को लीजिए, देश की बेटियां हर जगह अपना परचम लहरा रहीं है। आज वे ऐसी चुनौतियों को भी पार कर रही हैं, जिनकी कल्पना तक मुश्किल है।”

  • अमर शहीद भगत सिंह, हर भारतवासी, विशेषकर देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणापुंज है। निर्भीकता उनके स्वभाव में कूट-कूट कर भरी थी।

देश के लिए फांसी के फंदे पर झूलने से पहले भगत सिंह जी ने अंग्रेजों को एक पत्र भी लिखा था।

उन्होंने कहा था कि मैं चाहता हूं कि आप मुझे और मेरे साथियों से युद्धबंदी जैसा व्यवहार करें। इसलिए हमारी जान फांसी से नहीं, सीधा गोली मार कर ली जाए।

यह उनके अदम्य साहस का प्रमाण है : मोदी

  • आज लता मंगेशकर की जयंती है।

भारतीय संस्कृति और संगीत में रुचि रखने वाला कोई भी उनके गीतों को सुनकर अभिभूत हुए बिना नहीं रह सकता।

उनके गीतों में वो सब कुछ है जो मानवीय संवेदनाओं को झकझोरता है।

लता दीदी जिन महान विभूतियों से प्रेरित थीं उनमें वीर सावरकर भी एक हैं, जिन्हें वो तात्या कहती थीं।

उन्होंने वीर सावरकर जी के कई गीतों को भी अपने सुरों में पिरोया : नरेंद्र मोदी

हमारे देश में ऐसे कई उदाहरण सामने आ रहे हैं, जो बताते हैं कि अगर परंपरा और innovation को एक साथ जोड़ दिया जाए, तो अद्भुत परिणाम मिल सकते हैं : प्रधानमंत्री

  • मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- ‘भारत सरकार छठ महापर्व को UNESCO की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कराने के लिए प्रयासरत है’
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।