शिलाई के फ़ोराड़ गांव में एक परिवार द्वारा स्टोर निर्माण करते समय ग्रामवासियों ने की मारपीट

Share this post

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
शिलाई,सिरमौर
हिमाचल प्रदेश

शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत बेला के गांव फ़ोराड़ में घर के निकट स्टोर निर्माण कर रहे एक परिवार के लोगों पर इसी गांव के लोगों ने डंडों,पाइप वी कस्सी से हमला कर दिया पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है

पवन पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव फोराड डा0 बेला तह0 शिलाई जिला सिरमौर हि0प्र0 व उम्र 21 वर्ष अधीन धारा 173 BNSS, लिखित व सत्यापित मु0आ0 सुभाष न0 05 I/O पुलिस थाना शिलाई, बराय कायमी मुकदमा पेश किया

“ब्यान किया कि मैं उपरोक्त पते का रहने वाला हूँ तथा पेशा घर के काम का करता हूँ। मेरे पिता जी गांव फोराड मे अपने घऱ के साथ ही स्टोर बना रहे है। आज दिनांक 29-09-25 को समय करीब 4:00-4:30 बजे दिन मे जब मैं अपने पिता बलवीर सिंह के साथ मिस्त्री रमेश, मजदूर नितिन व जोगी राम के साथ काम कर रहे थे तो उस समय वहां पर हमारे गांव का कंवर सिंह व मेरी माता उर्मिला देवी भी मौजूद थी

तो उसी समय हमारे ही गांव के रामभज S/O किकरु जिसने हाथ मे डंडा, कुन्दन सिंह S/O शुपा राम जिसके हाथ मे पाईप, विरेन्द्र S/O अमर सिंह, विक्रम S/O राय सिंह, टिटू S/O दौलत राम जिसके हाथ मे कस्सी, बली राम S/O किकरु, अर्जुन S/O भीम सिंह, रविन्द्र S/O संत राम जिसके हाथ मे डंडा, भीम सिंह S/O सही राम, मोहर सिंह S/O जालम सिंह, चानण सिंह S/O सही राम, देवी राम S/O सही राम, सुरत सिंह S/O सही राम, शुभम S/O रामभज व चमेल सिंह S/O किकरु सलाह मशवरा करके हमारे घर के आंगन मे आए जहां पर हमारा काम चला हुआ था व आते ही उपरोक्त लोगो ने मेरे पिता श्री बलवीर सिंह व मेरे उपर हमला कर दिया तथा उपरोक्त लोगो ने मेरे पिता जी को डंडो, पाईप व कस्सी से तथा हाथ मुक्को से मारपीट करी व मेरी दाहिनी बाजु पर भी पाईप से चोट पहुंचाई तथा मेरी माता जी के साथ धक्का मुक्की करी। इस लडाई से मेरे पिता जी को काफी चोटे आई है तथा मेरी दाहिनी बाजू मे चोट आई है। यह उपरोक्त लोग हमारे साथ मारपीट करने के बाद खुद ही मौका से चले गए। उसके बाद मुझे व मेरे पिता जी को गांव के स्थानीय अन्य लोग ईलाज के लिए शिलाई अस्पताल लेकर आए। मौका पर हमारे साथ मारपीट करने के बाद जब यह सभी उपरोक्त लोग जा रहे थे तो मैने अपने नीजी मोबाईल से इन लोगो की विडियो बनाई। इन उपरोक्त सभी लोगो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए