हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने माता शूलिनी मंदिर में की पूजा अर्चना

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन


नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सोमवार को सोलन के प्रसिद्ध माता शूलिनी मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे नवरात्रि के शुभ अवसर पर उन्होंने माता की पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों को नवरात्रि की बधाई दी।

जयराम ठाकुर ने माता शूलिनी से प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उन्होंने नवरात्रि के दौरान भक्तों को सच्ची भक्ति और आस्था से अपने जीवन को संवारने का संदेश दिया।
इस दौरान भाजपा सोलन जिला के पदाधिकारी वी शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर मौजूद रहे
मां शूलिनी दरबार में माता के दर्शन पाने के लिए श्रद्धालुओं भारी संख्या में मंदिर पहुंच रहे है।