देवभूमि न्यूज नेटवर्क
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश
पीएम श्री विद्यालयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष एक्सपोज़र विज़िट पर भेजा गया। इसी क्रम में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के चार मेधावी विद्यार्थियों को बैंगलुरु भ्रमण का अवसर मिला । जिसमें कक्षा 10वीं से ज्योति ठाकुर और ईशा कुमारी तथा कक्षा 12वीं से उर्मिला और रीना कुमारी शामिल थे।

यह भ्रमण 18 सितंबर से शुरू हुआ,
जिसमें शिमला, किनौर और कुल्लू जिलों के विद्यार्थी ने भाग लिया कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को चंडीगढ़ का छत्बीड़ चिड़ियाघर, बेंगलुरु वंडर ला फन पार्क,इस्कॉन मंदिर, बेंगलुरु महल, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र तथा लालबाग का भ्रमण किया । उपरोक्त भ्रमण के साथ-साथ इस यात्रा में गए विद्यार्थियों ने हवाई सफर का आनंद व अनुभव लिया भी लिया।
प्रधानाचार्य सुभाष भारद्वाज ने बताया कि यह अवसर केवल घूमने तक सीमित नहीं था, बल्कि विद्यार्थियों के लिए सीखने, अनुभव अर्जित करने और ज्ञान का विस्तार करने का अनोखा मौका था। उन्होंने कहा कि इस तरह कि यात्रा पर गए विद्यार्थी दूसरे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है l