राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में कांग्रेस पार्टी ने जताई कड़ी आपत्ति

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

वाराणसी महानगर कांग्रेस कमेटी ने एक आपात बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

कांग्रेस नेता राघवेंद्र चौबे ने कहा कि राहुल गांधी न केवल कांग्रेस पार्टी के नेता हैं, बल्कि देश की जनता की आवाज भी हैं। उनकी सुरक्षा सिर्फ कांग्रेस की नहीं, बल्कि पूरे देश की जिम्मेदारी है। चौबे ने यह भी कहा कि जब लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जाएगी, तो यह देश की आत्मा पर सीधा प्रहार होगा।

इस मामले में कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता तरविंदर सिंह मारवाह ने राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी है।

मारवाह ने कथित तौर पर कहा था, “राहुल गांधी बाज आ जा, नहीं तो आने वाले टाइम में तेरा भी वही हाल होगा जो तेरी दादी का हुआ।” कांग्रेस ने इस बयान की कड़ी निंदा की है और भाजपा से अपने नेताओं पर कार्रवाई करने की मांग की है।

कांग्रेस की मांगें:
राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाई जाए
भाजपा नेता तरविंदर सिंह मारवाह के खिलाफ कार्रवाई की जाए
भविष्य में इस तरह की धमकियों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं

इस मामले में कांग्रेस पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता आक्रोश में हैं और उन्होंने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। देखना यह है कि भाजपा इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं.