देवभूमि न्यूज 24.इन
भाजपा संघ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह प्रचार दुष्प्रचार में बहुत ही निपुण:
बिहार में चुनाव की बेला पर महिलाओं के सशक्तिकरण का ख्याल आया और 75 लाख महिलाओं के खाते में दस दस हजार डाले। यानी सीधे चुनाव से पहले रिश्वत दी गई। ऐसे ही 2019 लोकसभा चुनाव से पहले अफरा तफरी में किसानों के खाते में दो दो हजार की दो तीन किश्तें डाली। किसानों का कोई सर्वे नहीं किया और पेंशनर्स यहां तक सरकारी मुलाजिम के खाते में भी डाले। लोग खुश हुए साथ में पुलवामा 40 सीआरपीएफ जवानों की शहादत के बाद बालकोट करवा कर सेना के नाम पर वोट मांगे कुछ हेरा फेरी से 303 लोकसभा सीट जीत सरकार बनाई। अब हाल में पहलगाम में इनकी नालायकी से 26 लोगों की आतंकवादियों ने हत्या कर दी फिर पाकिस्तान पर सेना ने ऑपरेशन सिंदूर किया और सेना के शौर्य को प्रधानमंत्री सेना की बर्दी में फोटो लगा कर प्रचार कर वोट मांगने बिहार पहुंच गए।
2014 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा संघ ने लोगों से अच्छे दिन आएंगे का वायदा किया। महंगाई कम होगी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। युवाओं को सालाना दो करोड़ नौकरियां देंगे। आतंकवाद का खत्मा करेंगे। महिलाओं को सुरक्षा देंगे। देश की सीमाएं सुरक्षित होंगी। शिक्षा स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होगी इत्यादि लुभावने वायदे किए। उल्टे महंगाई चरम पर पहुंची सरकारी नौकरियों लगभग खत्म कर दी जो थोड़ी बहुत की जा रही तो पेपर लीक करवाए जा रहे। महिलाओं पर अपराध बढ़े। भाजपा संघ से जुड़े लोग ही अपराध में शामिल हैं। भ्रष्टाचार कई गुणा बढ़ गया है। जो एजेंसीज भ्रष्टाचार की जांच में लगी हैं उन्हें ही चुप करवा दिया। विरोधियों पर छापे मरवाए जा रहे हैं और फिर उन्हें अपने पाले में ला कर क्लीन चिट भी दे रहे हैं। शिक्षा महंगी कर दी क्योंकि सरकारी संस्थानों में टीचिंग स्टाफ की भर्ती नहीं हो रही है। रिक्तियां आधे से ज्यादा हैं। इन संस्थानों में जो मुखिया हैं सारे के सारे संघी बैठा दिए हैं उनकी एक मात्र योग्यता संघी होना है। शिक्षा का स्तर गिरता ही जा रहा है और इन संस्थानों में बस राजनीति हो रही है।

जेएनयू में जिस तरह से माहौल खराब किया है ऐसे बाकी संस्थानों के हाल हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के भी हालात पूरे देश में बदतर हुए हैं गरीब को इलाज महंगा और समय पर नहीं मिल पा रहा है। मीडिया विशेषकर प्रिंट और टीवी ज्यादातर सरकार के दवाब में सरकार की तूती बोल रहा बाकी सब कुछ ब्लैकआउट। सोशल मीडिया में भी भाजपा IT cell तरह तरह के झूठ और नफरत भरे संदेश अपनी ट्रोल आर्मी के द्वारा लोगों को भ्रमित करने में लगे हैं। कुछ यूट्यूबर और ईमानदार कर्मठ बुद्धजीवी जरूर सरकार की नाकामियां और बदमाशियां लोगों तक पहुंचा रहे हैं और वो सरकारी तंत्र के निशाने पर हैं। अब लोगों का दायत्व है ऐसे भ्रष्ट बेईमान झूठे अलोकतांत्रिक असंवैधानिक नेतृत्व को शीघ्र सत्ता से हटाएं। लोकतंत्र की बहाली के लिए एकजुट होकर शांतिपूर्ण आंदोलन का हिस्सा बने।
जय हिंद।
डॉ अशोक कुमार सोमल
स्वराज सत्याग्रही व पर्यावरण एवं लोकतंत्र प्रेमी
लोकतांत्रिक राष्ट्रनिर्माण अभियान