दशहरे के दिन नीलकंठ सहित इन ५ चीजो को देखना होता है शुभ, पूरे साल बनी रहती है सुख समृद्धि- डॉ दीपक दुबे

Share this post

 *देवभूमि न्यूज 24.इन*

⭕नीलकंठ का दर्शन दशहरे के दिन करना बड़ा ही शुभ माना जाता है, ऐसी मान्यता है कि इस दिन नीलकंठ सहित शमी वृक्ष के दर्शन हो जाए तो पूरे साल सुख समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं दशहरे पर नीलकंठ देखना क्यों होता है शुभ।

दशहरा नवरात्रि का अंतिम दिन होता है इस दिन माता धरती से अपने लोक को वापस लौटती हैं। इसलिए मान्यता है कि इस दिन दशों दिशाओं के दरवाजे खुले रहते हैं। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को कहीं यात्रा करनी हो तो दशहरा का दिन उत्तम होता है। यही वजह है कि इसे यात्रा दिवस भी कहते है। लेकिन इन सबके साथ ही कुछ मान्यताएं ऐसी भी हैं कि दशहरे के दिन नीलकंठ समेत कुछ चीजो को देखना बड़ा ही शुभ होता है। माना जाता है कि इससे पूरे साल सुख समृद्धि और उन्नति बनी रहती है।

⚜️१. दशहरे पर नीलकंठ देखना क्यों होता है शुभ
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
मन्याताओं के अनुसार दशहरे के दिन नीलकंठ दिख जाना देवी की कृपा से संभव होता है। इस दिन नीलकंठ को देखने से पूरे साल सुख समृद्धि और उन्नति बनी रहती है। नीलकंठ पक्षी को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है जिसका नवरात्रि के दिन दिख जाना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। नीलकंठ दर्शन के लिए शास्त्रों एक विशेष मंत्र भी बताया गया है – •ओम नीलकंठाय विद्महे महादेवाय धीमहि। तन्नः शिवः प्रचोदयात्।। नीलकंठाय नमः। दर्शनं मम सौभाग्यं भवतु। सर्वसिद्धि प्रदायकः शिवप्रियः। इस मंत्र के साथ नीलकंठ के दर्शन करने से सौभाग्य और सुख में वृद्धि होती है।

⚜️२. दशहरे पर शमी वृक्ष के दर्शन
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
दशहरे के दिन शमी वृक्ष की पूजा करने का विधान भी शास्त्रो में बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि दशहरे के दिन जो व्यक्ति शमी के वृक्ष की पूजा करता है और धूप दीप दिखता है उसे धन धान्य की प्राप्ति होती है। इस दिन शमी के पत्ते माता दुर्गा को अर्पित करने से बाधाओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में खुशहाली आती है। जो व्यक्ति अपना भला चाहते हों उनको दशहरे के दिन शमी के दर्शन पूजन का पुण्य जरूर लेना चाहिए।

⚜️३. दशहरे पर शाम के समय तारा दर्शन
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
शास्त्रो में बताया गया है कि दशहरे के दिन शाम के समय विजय तारा उदित होता है। प्रदोष काल में श्रद्धा भक्ति से उदित होते तारों का दर्शन करना चाहिए। इस समय तारो के दर्शन करते हुए जो भी भक्ति भाव से मनोकामना मन में रखकर प्रार्थना की जाती है वह सफल होती है। माता अपने भक्तों पर कृपा करके उनकी मुराद पूरी करती हैं।

⚜️४. दशहरे पर मछली के दर्शन
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
दशहरे के दिन आप कहीं यात्रा पर जा रहे है तो उस समय रास्ते में जिंदा मछली का दिखना। यानी नदी तालाब या जलाशय में मछली का तैरते हुए दिख जाना शुभ शगुन होता है। माना जाता है कि इससे व्यक्ति जिस भी काम के लिए जा रहा होता है वह काम पूरा होता है। दशहरे पर मछलियो को आटे की गोलियां खिलाना भी शुभ माना जाता है।

⚜️५. दशहरे पर कछुआ दिखना
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
कछुआ को हिंदू धर्म के साथ ही साथ अन्य धर्मों में भी शुभ माना गया है। दशहरे के दिन भगवान विष्णु के कच्छप अवतार रूप कछुए का दर्शन करने से शुभ लाभ की प्राप्ति होती है। ऐसे में दशहरे के दिन कछुए का दर्शन करने से भी शुभ लाभ की प्राप्ति होती है।

        *🚩राम_राम_जी🚩*