देवभूमि न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली से वकीलों पर हमला और झड़प की घटनाएं सामने आती रही हैं। कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में एक महीने के भीतर तीन वकीलों पर हमला हुआ। एक महिला वकील का कोर्ट रूम के बाहर हाथ तोड़ने का आरोप है तो एक पुरुष वकील ने दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। तीसरा मामला देर रात कोर्ट के भीतर शराब पीकर एक वकील पर जानलेवा हमला करने का है। पीड़ित वकील का दावा है कि हत्या का प्रयास एक एडवोकेट ने किया था। कोर्ट के भीतर वकील-मुवक्किल और वादियों के बीच मारपीट के मामले पहले भी होते रहे हैं।
पहला केसः जबरन रोका, बदसलूकी की
39 वर्षीय वकील ने शिकायत में कहा कि 1 सितंबर को कोर्टरूम 25-26 के बाहर दो महिलाओं ने साथियो संग रास्ता रोककर बदसलूकी की। आरोप फाइनैसर और एएसआई पर लगाया। वकील ने पहले अवैध गतिविधियो को लेकर शिकायते दी थी।
दूसरा केसः हाथ, सिर पर बोतल से हमला
42 वर्षीय महिला वकील ने आरोप लगाया, 15 सितंबर को कोर्टरूम-1 के बाहर प्रतिवादी महिला ने मुवक्किल संग बोतल से हमला कर सिर और हाथ पर चोट पहुंचाई। दाएं हाथ में फ्रैक्चर हुआ। आरोपियों ने धमकी दी और फरार हो गए।
तीसरा केसः वकील पर जानलेवा हमला
33 वर्षीय वकील ने शिकायत में कहा, 25 सितंबर रात 9 बजे ई-ब्लॉक में कुछ लोग शराब पीते दिखे। रोकने पर बोतलों से हमला कर पेट में बोतल घुसाने की कोशिश की गई। घायल वकील को छोड़कर आरोपी फरार हुए। FIR हत्या प्रयास में दर्ज