*देवभूमि न्यूज 24.इन*
🌞अचानक से कभी हमारे जीवन में ऐसी स्थिति आती है जब बिना किसी कारण हमारे कार्यों में बाधाएं आने लगती हैं। पिता और गुरु के साथ रिश्तों में कड़वाहट आने लगती है और समाज में हमारी मान प्रतिष्ठा कम होने लगती है। ज्योतिष के अनुसार यह सब सूर्य की कमजोर स्थिति के कारण भी होता है। क्योंकि सूर्य को मान-सम्मान और यश-कीर्ति का कारक माना गया है। इसलिए कुंडली में सूर्य का मजबूत होना आवश्यक होता है। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित किया जाता है इसलिए रविवार के दिन कुछ उपाय करने से आप समाज में मान-सम्मान और कार्यों में सफलता पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं रविवार के दिन के कुछ उपाय…
☀️सूर्य मंत्र का जाप करें
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
रविवार के दिन सूर्योदय के समय उठकर •ॐ सूर्याय नम: अपने मन में करना चाहिए। इससे आपके संबंध अच्छे होते हैं, परिवार में सुख-शांति रहती है।
☀️रविवार के दिन खाने में नमक का प्रयोग न करें
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
अगर आपकी कुंडली में सूर्य भारी है तो रविवार के दिन एक ही समय भोजन करना चाहिए। इस दिन खाने में नमक का त्याग करना चाहिए और सात्विक भोजन ही ग्रहण करना चाहिए। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य कमजोर होता है उनके लिए रविवार के दिन नमक का प्रयोग करना सही नहीं माना जाता है।
☀️बबूल के पेड़ की जड़ में दूध चढ़ाएं
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
अगर आपके घर में आर्थिक समस्याएं हैं तो शनिवार की रात को एक गिलास दूध अपने सिरहाने रखकर सोएं और रविवार की सुबह उठकर स्नानादि करने के बाद उस दूध बबूल की वृक्ष की जड़ में डाल आएं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी।
☀️आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
रविवार को सुबह उठकर सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें रोली, लाल फूल डाल कर सूर्य देव को अर्पित करें, साथ ही आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होती है। सूर्य के समान तेज की प्राप्ति होती है। लेकिन सूर्य की पूजा हमेशा ब्रह्म मुहूर्त में करनी चाहिए।
*☀️ ऊँ_सूर्याय_नम:☀️*