रोनहाट स्कूल वायरल चेक मामला: एमडीएम प्रभारी व कला अध्यापक अत्तर सिंह निलंबित

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन


हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के रोनहाट स्कूल में एक वायरल चेक मामले में शिक्षा विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। इस मामले में चेक भरने वाले ड्राइंग टीचर और एमडीएम प्रभारी अतर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, प्रधानाचार्य के खिलाफ भी कार्रवाई पर विभाग विचार कर रहा है।
उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से की गई प्रारंभिक जांच के बाद यह कार्रवाई की है।
जांच में पाया गया कि अतर सिंह ने चेक में राशि कॉलम में सेवन थर्सडे सिक्स हरेंद्र सिक्सटी लिखा था, जो कि एक बड़ी गलती थी।
अतर सिंह ने अपने निलंबन के दौरान मुख्यालय राजकीय माध्यमिक विद्यालय हरिपुरधार जिला सिरमौर निर्धारित किया गया है और उन्हें नियंत्रण अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना स्टेशन नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रधानाचार्य और चेक तैयार करने से जुड़े ड्राइंग शिक्षक को 4 अक्तूबर को स्कूल शिक्षा निदेशक के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा गया था।
व्यक्तिगत सुनवाई के दौरान संबंधित ड्राइंग शिक्षक अतर सिंह ने स्वीकार किया कि अनजाने में यह गलती हुई है।
अब प्रधानाचार्य के विरुद्ध भी कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है