मंगलवार, 07 अक्टूबर 2025 के मुख्य समाचार

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

राष्ट्रीय समाचारसुप्रीम कोर्ट में CJI गवई पर हमला: वकील ने फेंका जूता, नारा लगाया- सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, MP से जुड़ा है मामला। PM मोदी ने CJI से बात की और वकील की हरकत पर जताई नाराजगी।बिहार में छठ के बाद 2 फेज में चुनाव: 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, नतीजे 14 नवंबर को।दार्जिलिंग में भूस्खलन: 29 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, राहत एवं बचाव कार्य तेज।जयपुर के SMS अस्पताल में अग्निकांड: 8 मरीजों की मौत, जांच कमेटी गठित; PM मोदी ने जताया दुख।

अंतर्राष्ट्रीय समाचार
इटली में हादसे में 4 भारतीयों की मौत: मृतकों की उम्र 20 से 34 साल के बीच।
फ्रांस में राजनीतिक उथल-पुथल: सेबेस्तियन ने PM बनने के एक माह बाद ही छोड़ा पद, ऐतिहासिक अंदाज में दिया इस्तीफा।
पाकिस्तान की अफ्रीकी सैन्य साजिश: सोमालिया से रक्षा समझौता, तुर्की की मदद से हॉर्न ऑफ अफ्रीका में प्रभाव बढ़ाने की कोशिश।

आर्थिक समाचार
अमेरिकी प्रभाव से चढ़ रहे सोना-चांदी: चांदी 1 लाख 52 हजार रुपए तो सोना 1 लाख 22 हजार के पार।
अमृत भारत स्टेशन योजना: 18.11 करोड़ की लागत से निखरेगा सीकर रेलवे स्टेशन, अमृत बेला मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं।

अन्य समाचार
केदारनाथ-हेमकुंड साहिब में बर्फबारी: बद्रीनाथ की ऊंची चोटियां भी बर्फ से ढकीं, अमृत बेला उत्तराखंड पहुंचे श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ीं।
वांगचुक अरेस्ट केस: SC में 14 अक्टूबर तक सुनवाई टली, पत्नी ने हिरासत में लेने की वजह पूछी, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को नोटिस भेजा