बेहद खास संकेत हैं कान पर बाल आना, सामुद्रिक शास्त्र से जानिए क्या है इसका मतलब?

Share this post

 *देवभूमि न्यूज 24.इन*

⭕सामुद्रिक शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विद्या है, जिसके माध्यम से शरीर के निशानों और उनकी बनावट से इंसान के व्यक्तित्व, भविष्य और स्वभाव का अंदाजा लगाया जाता है। कान पर बालों का उगना भले आपको कुछ अटपटा लग सकता है, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में इसे एक खास और सकारात्मक संकेत माना जाता है।

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, कान पर बाल होना आमतौर पर एक अच्छा लक्षण है। अगर आपके कान पर घने, चमकदार और साफ दिखने वाले बाल हैं, तो यह कई सकारात्मक बातों का संकेत देता है।

⚜️लंबी उम्र और अच्छी सेहत का है संकेत
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार कान पर बाल वाले लोग लंबा और स्वस्थ जीवन जीते हैं। ऐसे लोग कम बीमार पड़ते हैं और उनकी बॉडी में ताकत बनी रहती है। ये लोग गहरी सोच और समझदारी के लिए जाने जाते हैं। चाहे पढ़ाई हो, बिजनेस हो या जिंदगी के बड़े फैसले, ये लोग सही रास्ता चुन लेते हैं।

⚜️बनते हैं धनवान
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
कान पर बाल धन के आगमन का संकेत देते हैं। ऐसे लोग पैसे कमाने में माहिर होते हैं और उनकी जिंदगी में सुख-सुविधाएं बनी रहती हैं। कुछ मामलों में, यह बाल आध्यात्मिक रुचि को दर्शाते हैं। ऐसे लोग ध्यान, मेडिटेशन या धार्मिक कामों में रुचि रख सकते हैं। हालांकि, अगर बाल बहुत पतले हों या बेतरतीब ढंग से उगे हों, तो यह थोड़ा अलग मतलब रख सकता है, जैसे मानसिक तनाव या अकेलेपन की भावना आदि हो सकती है, लेकिन ज्यादातर शास्त्रों में इसे सकारात्मक ही माना जाता है।

⚜️90 प्रतिशत मामलों में होता है शुभसे
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
सामुद्रिक शास्त्र में कान को बुद्धि, स्वास्थ्य और भाग्य का प्रतीक माना जाता है। कान पर बाल का होना 90% मामलों में शुभ माना जाता है और इसका असर व्यक्ति के जीवन पर कई तरह से दिखता है। शास्त्रों के अनुसार, कान पर बाल शरीर की मजबूती का प्रतीक हैं। यह इस बात का इशारा है कि व्यक्ति का इम्यून सिस्टम अच्छा है और वह लंबे समय तक फिट रह सकता है। कई मामलों में ऐसे 80-90 साल की उम्र तक बिना किसी बड़ी बीमारी के जीना संभव है। कान पर बाल वाले लोग गहरी सोच रखते हैं। वे जल्दबाजी में फैसले नहीं लेते और हर चीज को अच्छे से एनालाइज करते हैं। यह खासियत उन्हें जॉब, बिजनेस या रिलेशनशिप में सफल बनाती है। ऐसे लोग मेहनती और समझदार होते हैं, जिससे उनकी कमाई अच्छी रहती है। यह एक तरह से लक का भी संकेत है।

🛑क्या कहती है साइंस?
______________
आज के समय में साइंस की नजर से देखें, तो कान पर बाल उगना एक नेचुरल प्रोसेस है, जो उम्र बढ़ने या हार्मोन्स में बदलाव की वजह से होता है। पुरुषों में यह ज्यादा आम है, क्योंकि उनके हार्मोन्स जैसे टेस्टोस्टेरोन बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं। हालांकि सामुद्रिक शास्त्र में इसे एक अलग नजरिए से देखा जाता है। यह निशान आपके शरीर और दिमाग की ताकत को दर्शाता है। मॉडर्न और पुराने नजरिए का मेल करें, तो यह साफ है कि कान पर बाल को एक पॉजिटिव साइन के रूप में लेना चाहिए।

   *🚩ऊँ_श्रीगणेशाय_नम:🚩*