मेरठ में बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में कलर बेल्ट एग्जाम के आयोजन के मुख्य अतिथि रहे डॉ तरुण गोयल

Share this post

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
मेरठ
उत्तर प्रदेश

मेरठ के बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्रीनगर में शोतोकान चिकारा कराटे डू फेडरेशन इंडिया द्वारा कलर बेल्ट एग्जाम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अध्यक्ष डॉ तरुण गोयल, उपाध्यक्ष एडवोकेट अजय भारद्वाज व उपसचिव आदित्य नारायण सिंह उपस्थित रहे।
परीक्षा के मुख्य परीक्षक शिहान सुनील कुमार जी द्वारा प्रशिक्षार्थियों के कौशल का परीक्षण किया गया व सभी प्रतिभागी बालक बालिकाओं को सर्टिफिकेट व बेल्ट प्रदान की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी व फेडरेशन की मेंबर जूही त्यागी ने सभी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।