सोमवार को कर लें शिवलिंग से जुड़ा ये 1 काम, भोलेनाथ चमका देंगे किस्मत

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

🪦सोमवार की शाम शिवलिंग के पास दीपक जलाना, मंत्र जप करना और सच्चे भाव से पूजा करना जीवन के हर क्षेत्र में शुभता लाने वाला उपाय है.

सोमवार के उपाय: हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन किए गए विशेष उपाय से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. खासतौर पर सूर्यास्त के बाद प्रदोषकाल में किया गया शिव पूजन अत्यंत फलदायी माना गया है. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति आर्थिक संकट, करियर की रुकावट, वैवाहिक जीवन की परेशानी या मानसिक तनाव से गुजर रहा हो, तो सोमवार की शाम का यह उपाय उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. आइए जानते हैं भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए सोमवार को क्या उपाय करना चाहिए.

📿सोमवार की शाम का विशेष पूजन विधि
ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ
सोमवार की शाम स्नान करके साफ-सुथरे हल्के या सफेद वस्त्र धारण करें और श्रद्धा भाव से शिवलिंग के सामने बैठें. सबसे पहले शिवलिंग को शुद्ध जल से स्नान कराएं. इसके बाद कच्चे दूध, शहद और गंगाजल से अभिषेक करें. शिवलिंग पर बेलपत्र की तीन पत्तियां, सफेद फूल, चंदन और अक्षत अर्पित करें. अब एकमुखी दीपक में देशी घी डालकर शिवलिंग के पास जलाएं. मान्यता है कि प्रदोषकाल में शिवलिंग के समीप जलाया गया यह दीपक अत्यंत शक्तिशाली उपाय होता है. कहा जाता है कि स्वयं शनिदेव ने भी इसी प्रकार दीपक जलाकर भगवान शिव को प्रसन्न किया था, जिसके फलस्वरूप उन्हें सृष्टि का न्यायाधीश बनाया गया.

📿मंत्र जप का महत्व
ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ
दीपक जलाने के बाद शांत मन से शिवलिंग के सामने बैठकर •”ॐ नमः शिवाय” या •”ॐ सोमेश्वराय नमः” मंत्र का •108 बार जप करें. यह मंत्र जप मन को एकाग्र करता है और साधक की ऊर्जा को शिव के दिव्य स्वरूप से जोड़ता है. मंत्रोच्चार के बाद अपनी मनोकामना और जीवन की समस्याएं भोलेनाथ के सामने सच्चे भाव से प्रकट करें.

📿क्या होता है लाभ
ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ
सोमवार के दिन इस उपाय को करने से नौकरी और करियर में आ रही बाधाएं दूर होती हैं. व्यापार और आर्थिक जीवन में उन्नति होती है. अटका हुआ धन मिलने और अचानक शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना बढ़ती है. वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है. मानसिक तनाव, भय और आत्मविश्वास की कमी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है.

📿पूजन के बाद का महत्व
ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ
पूजा पूर्ण होने के बाद कुछ समय शांत मन से शिवलिंग के पास बैठना अत्यंत लाभकारी माना जाता है. इससे मन को शांति और आत्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है. यदि अगले दिन किसी रुके हुए काम में प्रगति, धन की प्राप्ति या शुभ समाचार मिले, तो इसे भगवान शिव की कृपा का संकेत समझा जाता है.

*♿हरहर_महादेव_शिवशंभू♿*