मारिया कोरिना मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा

Share this post

*देवभूमि न्यूज 24.इन*

मारिया कोरिना मचाडो वेनेजुएला की एक प्रमुख राजनीतिक नेता और लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता हैं। उन्हें 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है। नार्वेजियन नोबेल समिति ने 10 अक्टूबर 2025 को इसकी घोषणा की आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा: मारिया कोरिना मचाडो का जन्म 7 अक्टूबर 1967 को वेनेजुएला के कराकस में हुआ था। उन्होंने एंड्रेस बेलो कैथोलिक विश्वविद्यालय से औद्योगिक इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की और बाद में IESA से वित्त में मास्टर्स किया।

राजनीतिक करियर: मचाडो ने 2002 में वोट-निगरानी समूह सुमाते की स्थापना की और इसके नेता के रूप में काम किया। वह 2010 से 2015 तक वेनेजुएला की नेशनल असेंबली की सदस्य रहीं और बाद में उन्होंने वेंटे वेनेजुएला पार्टी की सह-स्थापना की।

लोकतंत्र समर्थक आंदोलन: मचाडो वेनेजुएला में लोकतंत्र समर्थक आंदोलन की एक प्रमुख हस्ती हैं। उन्होंने तानाशाही के खिलाफ लड़ाई लड़ी और लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए काम किया।

नोबेल शांति पुरस्कार: मारिया कोरिना मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला में लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और तानाशाही से लोकतंत्र में शांतिपूर्ण परिवर्तन के लिए उनके अथक प्रयासों के लिए दिया गया है।इस वर्ष 338 व्यक्तियों और संगठनों को शांति पुरस्कार के लिए नामिनेट किया था जिनमें अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस पुरस्कार पाने के लिए मोर्चा खोल रक्खा था