देवभूमि न्यूज 24.इन
सिरमौर जिला में शिलाई क्षेत्र के रा व मा विद्यालय बांदली-ढाडस में सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बन्सी नेगी समाजसेवी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य ने शिरकत किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर हुई। कार्यक्रम अधिकारी धर्म सिंह वर्मा ने मुख्यातिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का एन एस एस केप व बेच पहनाकर स्वागत किया तथा प्रधानाचार्य रमेश नेगी व विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष खजान चौहान ने मुख्यातिथि महोदय को स्मृतिचिह्न भेट कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम अधिकारी श्री धर्म सिंह वर्मा ने अपने वक्तव्य के माध्यम से 7 दिवसीय विशेष शिविर की दैनिक रूपरेखा का विवरण प्रस्तुत किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी छात्रों ने मुख्यातिथि के स्वागत में स्वागत गीत तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसकी मुख्यातिथि महोदय ने भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष खजान चौहान ने भी मुख्यातिथि महोदय का अभिनन्दन कर आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात मुख्यातिथि महोदय ने शिविर में भाग ले रहे 58 स्वयंसेवी छात्रों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा शिविर को जीवन का ऐतिहासिक पल बताकर इससे प्रेरित होकर समाज सेवा व राष्ट्र सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी। मुख्यातिथि महोदय ने अनुशासन और समय का सदुपयोग के महत्व को समझाते हुए जीवन में अनुशासित होकर रहने प्रेरणा दी तथा समय के साथ हर कार्य को पूर्ण करने की सीख दी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य रमेश नेगी ने मुख्यातिथि का हार्दिक धन्यवाद किया तथा शिविर में भाग ले रहे स्वयंसेवी छात्रों को सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं। तथा अन्त में राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।
