जब सूर्यास्त हो ठीक उसी समय चुपचाप इस जगह रख दे १ रूपये का सिक्का धन की बारिश होगी घर

Share this post

*देवभूमि न्यूज 24.इन*

🌞आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसे ४ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको आप सूर्यास्त के समय ही कर सकते हैं जो उपाय हम आपको बताने जा रहे हैं यह बहुत ही आसान है और आप चाहे तो इसको रोज सूर्यास्त के समय आसानी से कर सकते हैं यदि आप इस उपाय को करते हैं तो आपके घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी और आपके जीवन में धन संबंधी कभी भी समस्या नहीं होगी।

⚜️आइए जानते हैं यह उपाय कौन से हैं:-
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
१. आपको बता दें कि जिस प्रकार आप प्रातः काल में सूर्य उदय के समय सूरज को जल अर्पित करते हैं ठीक उसी प्रकार शाम के समय सूर्यास्त के वक्त भी आप जल चढ़ाएं आप शाम को जल चढ़ाते हैं तो जल में राई के कुछ दाने जरूर मिला दे अगर आप इस उपाय को करते हैं तो आपके घर की सारी नकारात्मक ऊर्जाएं शाम ढलने से पहले समाप्त हो जाएंगी।

२. आप शाम के समय सूर्य देव को जल चढ़ाने के पश्चात आप सूर्यदेव के लिए अगरबत्ती जलाएं और अपनी मन की इच्छाओं को सूर्यदेव से कहें और अगरबत्ती को सूर्य देव कि तरफ घुमाएं और इसके बाद अगरबत्ती को अपने घर में लगी तुलसी के पास रख दीजिए यदि आप इस उपाय को अपनाते हैं तो आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

३. शाम ढलते वक्त सूर्य देव को अलविदा कहने के लिए छत या बालकनी में एक दीपक ज़रूर जलाएं यह दीपक सूर्यदेव के सम्मान और उनका शुक्रिया अदा करने के लिए जलाया जाता है जब इस बात का सूर्यदेव को पता चलेगा तो सूर्य देव अपना ध्यान आपकी ओर अवश्य रखेंगे और आपको सूर्य देव की कृपा प्राप्त होगी।

४. सूर्यास्त के समय ₹१ का सिक्का रखने से धन की बारिश होने का दावा एक ज्योतिषीय मान्यता है, जिसके अनुसार इस सिक्के को घर के मुख्य दरवाज़े के ठीक अंदर की तरफ, देहलीज़ के पास रखने की सलाह दी जाती है। इस उपाय को करने से घर में समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है, ऐसा माना जाता है।

🚩क्या करें:- सूर्यास्त के ठीक समय पर ₹१ का सिक्का घर के मुख्य दरवाज़े के अंदर की ओर, देहलीज़ के पास चुपचाप रखें।

🚩क्या होगा:- ऐसा करने से घर में धन की वृद्धि होगी और समृद्धि आएगी, ऐसी ज्योतिषीय मान्यता है।

          *🚩हरिऊँ🚩*