देवभूमि न्यूज नेटवर्क
राजीव शर्मन,ब्यूरो
ऊना,हिमाचल प्रदेश
यूको बैंक नैहरियां ने मंगलवार को अम्ब तहसील उपमंडल मुख्यालय के आईटीआई नैहरियां में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाकर प्रशिक्षुओं को जागरूक किया , जिसकी अध्यक्षता यूको बैंक नैहरियां के सहायक प्रबंधक संदीप कुमार ने की । उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षुओं को बैंक में खाता खोलने वाले दस्तावेजों , शिकायत निवारण के तरीकों , केवाइसी , डिजिटल बैंकिंग , शिक्षा ऋण , कैशलेस लेनदेन , सुरक्षा बीमा योजना तथा विभिन्न प्रकार की ऋण योजनाओं के बारे में जानकारियां दीं । उन्होंने बताया कि आने वाला समय डिजिटल युग है और सभी बैंक में अपना खाता ज़रूर खुलवाएं । एटीएम कार्ड का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें । साथ ही सावधान व स्तर्क रहें । अपना एटीएम कार्ड नंबर , आधार कार्ड नंबर और ओटीपी नंबर कभी किसी से शेयर न करें । इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षुओं को डिजिटल इंडिया , नेट बैंकिंग , बीमा योजना , ऋण सुविधाएं, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना , अटल पेंशन योजना , सुरक्षा योजना और ऋण शिकायत निवारण सहित बैंक की ओर से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी । उन्होंने प्रशिक्षुओं से डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करने का आह्वान किया और इसके लाभों की जानकारी दीं ।
. आईटीआई नैहरियां के प्रधानाचार्य प्रवेश शर्मा ने संस्थान के प्रशिक्षुओं को वित्तीय प्रशिक्षण देने के लिए बैंक से आए अधिकारी का धन्यवाद किया । साथ ही उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षुओं से आवाहन किया कि वे उन सभी जानकारियों को अपने घर वालों और दोस्तों से जरूर सांझा करें , जो उन्होंने आज यहां सीखीं । इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैहरियां के समूह अनुदेशक राकेश कुमार , अनुदेशक सुनील दत्त , सुनील कुमार , विवेक कुमार , आशा रानी व इंद्रजीत आदि मौजूद रहे ।
