शिमला में आपदा प्राथमिक सहायता सीपीआर एवं आपदा में मानसिक स्वास्थ्य परामर्श प्रशिक्षण शिविर

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन


अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस समर्थ 2025 (15वां संस्करण) प्रदर्शनी (14 से 17 अक्टूबर तक) में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला शिमला द्वारा आपदा प्राथमिक सहायता, सीपीआर एवं आपदा में मानसिक स्वास्थ्य परामर्श प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला
शिमला डॉक्टर यशपाल रांटा ने स्कूली बच्चों से तंबाकू मुक्त अभियान 3.0
के बारे में भी चर्चा की और आम जनता से आवाहन किया कि वे इस
स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर में आकर आपदा प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य
के बारे में जानकारी प्राप्त करें ताकि समर्थ 2025 को सफल बनाया जा
सके। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम जनता को आपदा के समय अपने
आप को कैसे सुरक्षित करना है तथा प्रभावित लोगों को किस तरह से
प्राथमिक सहायता प्रदान करने के बारे में जागरूक करना है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी
शिमला जिला शिमला