देवभूमि न्यूज 24.इन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान वे 13,430 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में उद्योग, सड़क, रेलवे, पेट्रोलियम और ऊर्जा क्षेत्र शामिल हैं।
इन परियोजनाओं से लगभग 1 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रधानमंत्री मोदी कुरनूल में “सुपर जीएसटी सुपर सेविंग्स” कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे, जहां वे जीएसटी में किए गए बदलाव से होने वाले लाभ के बारे में जनता को बताएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की मुख्य बातें
गेल इंडिया लिमिटेड की श्रीकाकुलम-अंगुल प्राकृतिक गैस पाइपलाइन: 1,730 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह पाइपलाइन आंध्र प्रदेश में 124 किमी और ओडिशा में 298 किमी तक फैली है।

कुरनूल-3 पूलिंग स्टेशन पर ट्रांसमिशन सिस्टम स्ट्रेंथनिंग परियोजना: 2,880 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से क्षेत्र के विद्युत बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
सब्बावरम से शीलानगर तक छह लेन का ग्रीनफील्ड राजमार्ग: 960 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इस परियोजना से विशाखापत्तनम बंदरगाह शहर में यातायात की समस्या कम होगी।
ओरवकल औद्योगिक क्षेत्र और कडप्पा के कोप्परथी औद्योगिक क्षेत्र: इन परियोजनाओं से राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।