देवभूमि न्यूज 24.इन
सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बांदली- ढाडस में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस में बौद्धिक सत्र के रिसोर्स पर्सन रमेश कुमार पंडित लीडिंग हेड कांस्टेबल सब स्टेशन शिलाई अग्निशमन विभाग ने बतौर रिसोर्स पर्सन अपनी उपस्थिति दर्ज की। इस अवसर पर अग्निशमन विभाग की ओर से आए सम्मानित कर्मचारियों ने आपातकाल की स्थिति में आगजनी की स्थिति से निपटने के लिए कैसे सावधानियां बर्तनी है इस संदर्भ में बच्चों को विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की।

इस दौरान अग्निशमन के विभाग ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जो आपातकाल की स्थिति में हमारे लिए उपयोगी है कि समस्त जानकारियां प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय में सभी बच्चों ने भाग लिया और समस्त जानकारियां प्राप्त कर अपने भविष्य में होने वाली किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए बहुत सारा ज्ञान अर्जित किया। इसके साथ-साथ सात दिवसीय विशेष शिविर के अवसर पर अन्य समस्त गतिविधियां जो नियमित रूप से शिविर में रहकर बच्चे करते हैं, समय सारणी में बंधकर पूर्ण की तथा पंचम दिवस की सांस्कृतिक संध्या के साथ पांचवें दिवस की समाप्ति हुई। इस प्रकार से राष्ट्रीय सेवा योजना बच्चों के उत्थान के लिए विशेष महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को आभास होता है इस तरह की योजनाएं देश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में संचालित की जाती है जिससे बच्चों का चौमुखी विकास हो रहा है।