देवभूमि न्यूज 24.इन
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा माजरा द्वारा ग्राम पंचायत पडदुनी में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में मुख्य रूप से जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड से श्री विक्रमजीत सिंह जी और लीड जिला प्रबंधक श्री सरोज कुमार जी और शाखा प्रबंधक श्रीमती बबली वर्मा जी स्थानीय प्रधान श्रीमती सरोज देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इस शिविर में स्थानीय लोग युवा वर्ग किसान वर्ग तथा महिला व युवा और पंचायत वार्ड मेंबर इत्यादि लोगों ने भाग लिया इस शिविर में को जन सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना व बैंक के द्वारा चलाई जारी विभिन्न स्कीमों के बारे में लोगों को अवगत करवाया गया इसके साथ किसान वर्ग को किसान क्रेडिट कार्ड को कैसे इस्तेमाल करें विस्तार पूर्वक लोगों को जानकारी दी गई और अंत में लोगों को ऑनलाइन के माध्यम से चल रही ठगी से बचने के लिए भी लोगों को जानकारी दी गई।
