देवभूमि न्यूज 24.इन
देश भर में मनाए जा रहे सी.पी.आर. (Cardio Pulmonary Resuscitation) जागरूकता सप्ताह (दिनांक 13 से 17 अक्तूबर, 2025) के अंतर्गत राज्य रेडक्रॉस शाखा तथा जिला रेडक्रॉस सोसायटी, शिमला के संयुक्त तत्वाधान से दिनांक 16 अक्तूबर, 2025 को शिवालिक नर्सिंग संस्थान, भटाकुफर में सी पी आर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे 55 विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया ।

इस अवसर हि.प्र. राज्य रेड क्रॉस के ले-लेक्चरर श्री विरेंद्र बिष्ट द्वारा सी.पी.आर. प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को सी.पी.आर. तकनीक का प्रदर्शन करते हुए हृदय गति रुकने, डूबने अथवा अचेत हो जाने जैसी आकस्मिक परिस्थितियों में इसके महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी । इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस शिमला शाखा से श्री सिद्धार्थ कौंडल, हरप्रीत मट्टू व उक्त संस्थान से श्री मती गीता ठाकुर, समन्वयक यूथ रेडक्रॉस सहित अन्य शिक्षकों ने भी भाग लिया ।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग छात्रों को जीवन रक्षक तकनीक में दक्ष बनाना एवं आमजन में सी.पी.आर. के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था। कॉलेज के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक इस प्रशिक्षण में भाग लिया।