शिमला के चिडगांव क्षेत्र के गांव लिंबरा गांव के अनुसूचित जाति बालक आत्महत्या मामले में पुलिस ने की महिला गिरफ्तार

Share this post

 *देवभूमि न्यूज 24.इन*

हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू उपमंडल के लिम्बरा गांव में 12 वर्षीय अनुसूचित जाति के बालक की आत्महत्या मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद उसे हिरासत में लिया गया।

मामले की मुख्य बातें:
आत्महत्या का कारण: जातिगत भेदभाव और प्रताड़ना
आरोप: गांव की कुछ महिलाओं ने बच्चे को जातिगत आधार पर पीटा, गौशाला में बंद किया और घर की ‘शुद्धि’ के नाम पर बकरे की मांग की
पुलिस कार्रवाई: मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई, जिसमें अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराएं जोड़ी गईं
आयोग की कार्रवाई: हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग ने जांच अधिकारी एएसआई मंजीत को निलंबित करने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए