कार्तिक माह 2025: भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए करें ये विशेष उपाय

Share this post

✍️देवभूमि न्यूज 24.इन
🌼〰️🌼〰️🌼〰️🌼〰️🌼

⭕कार्तिक माह के उपाय: कार्तिक मास की शुरुआत हो चुकी है, जो पूजा और धार्मिक क्रियाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह साल का आठवां महीना है, जिसमें भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

यह माह धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है।

इस महीने में दिवाली, धनतेरस और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहार आते हैं। इस दौरान कुछ विशेष उपाय किए जाते हैं, जिनसे भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। आइए जानते हैं कार्तिक माह में किए जाने वाले उपायों के बारे में।

⚜️तुलसी के पास दीपक जलाना
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
कार्तिक माह में भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए माता तुलसी की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही तुलसी के नीचे दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और घर में धन का भंडार बना रहता है।

⚜️गंगा जल से स्नान
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक महीने में गंगा स्नान का विशेष महत्व है। यदि गंगा नदी में स्नान करना संभव न हो, तो घर के पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान करना चाहिए।

⚜️श्री हरि विष्णु की पूजा
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
कार्तिक महीने में देवउठनी एकादशी आती है, जब भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। इस दिन भक्तों को भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करनी चाहिए।

⚜️दान पुण्य का महत्व
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
कार्तिक माह में दान पुण्य का भी विशेष महत्व है। इस महीने में अन्न दान, गौदान, तुलसी दान और ब्राह्मणों को भोजन का दान करना चाहिए, जिससे पुण्य फल प्राप्त होते हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

*🚩जय_श्रीहरि🚩*

✍️ज्यो:शैलेन्द्र सिंगला पलवल हरियाणा mo no/WhatsApp no9992776726
नारायण सेवा ज्योतिष संस्थान