जिला ऊना तहसील उपमंडल मुख्यालय आंगनबाड़ी केंद्र अम्ब -5 में गोद भराई की रस्म धूमधाम से संपन्न

Share this post

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
राजीव शर्मन,ब्यूरो
ऊना, हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना तहसील उपमंडल मुख्यालय नगर परिषद अम्ब के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र अम्ब के सर्वेक्षण क्षेत्र में 17 अक्तूबर 2025 को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोनिका कुमारी द्वारा रेणु बाला पत्नी रमन कुमार की गोद भराई की रस्म बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न करवाई गई।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार गोद भराई की रस्म निभाई। सबसे पहले परिवार के सदस्यों ने मिलकर गर्भवती माता को चुनरी ओढ़ाकर मंच पर बिठाया और सुखी व स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।

इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोनिका कुमारी ने गर्भवती माता की गोद में फल, शगुन आदि रखकर उनके स्वस्थ रहने की प्रार्थना की। परिवारजनों ने बारी-बारी से शगुन डालकर अपनी शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कार्यकर्ता ने गर्भवती माता को संतुलित आहार के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को हरी पत्तेदार सब्जियाँ, फल, अंकुरित दालें अधिक मात्रा में ग्रहण करनी चाहिए और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच (हेल्थ चेकअप) अवश्य करवाना चाहिए।
इस तरह के कार्यक्रम समाज में समरसता को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभाने में सार्थक सिद्ध होने वाले है। इस रचनात्मक पहल की सर्वत्र उन्मुक्त कंठ से प्रशंसा की जा रही है। वर्तमान में भी ऐसे साकारात्मक दृष्टिकोण से भरपुर कार्यक्रमों का आयोजन सफलतापूर्वक आयोजित किया जाना चाहिए।