सतोन स्कूल के समर प्रताप राणा बने जिलास्तरीय चैस प्रतियोगिता के विजेता

Share this post

  *देवभूमि न्यूज 24.इन*

PM श्री राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय सतोन के छात्र समर प्रताप राणा ने अंडर-14 लड़कों की चैस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता 15 और 16 अक्टूबर 2025 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बॉयज नाहन में आयोजित की गई थी। समर प्रताप राणा अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य जसपाल सिंह चौधरी ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।