कुल्लू जिला के सैंज बाजार सड़क की बहाली के लिए 22 लाख 50 हजार रुपए की स्वीकृति : पंकज शर्मा एसडीएम

Share this post

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू जिला के उपमंडल बंजार क्षेत्र
मे वर्ष 2025 में तेज वर्षा से हुए भारी नुकसान के पश्चात प्रशासन द्वारा तेजी से पुनर्स्थापना के कार्य किए जा रहे है । इसी कड़ी में बंजार प्रशासन के अथक प्रयासों से NHPC के सौजन्य से सैंज बाजार में सड़क की बहाली के लिए कॉरपोरेट सामाजिक एवं पर्यावरणीय वित्तपोषण घटक के अंतर्गत 22 लाख 50 हजार रुपए स्वीकृत किए गए है । गौरतलब है कि बंजार प्रशासन द्वारा इस समय ना केवल सरकारी स्तर पर अपितु कई गैर सरकारी संगठनो तथा अन्य समाज सेवी संस्थाओं के साथ सामंजस्य स्थापित करके बंजार उपमंडल में राहत और पुनर्स्थापना के कार्य निरंतर किए जा रहें है स्थानीय लोगों ने प्रशासन के सराहनीय कार्य के लिए उपमंडलाधिकारी पंकज शर्मा का आभार व्यक्त किया है