*देवभूमि न्यूज 24.इन*
⭕दीपावली पर माता लक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना करने का विधान है. जब लक्ष्मी की पूजा सच्चे मन से की जाती है तो भगवान विष्णुजी की भी कृपा प्राप्त होती है. ऐसे में जरूरी है कि दीपावली पर्व पर माता लक्ष्मी की पूजा करें और उनको प्रसन्न करने में कोई कसर न छोड़े. सुख और धन की देवी माता लक्ष्मी को उनके प्रिय भोग अर्पित करके भी प्रसन्न कर सकते हैं. आइए इस बारे में जानें.
🪔माता लक्ष्मी को ये भोग करें अर्पित
🚩🚩🚩🚩🚩🚩
दिवाली की पूजा के समय माता लक्ष्मी को कुछ विशेष भोग अर्पित करने का विधान हैं. मां लक्ष्मी की पूजा में गुजिया, पपड़ियां, अनन्नास, मिठाई, लड्डू आदि चढ़ाने का विधान है. चावल, बादाम, पिस्ता, छुआरा जैसे ड्राई फ्रूट्स अर्पित कर सकते हैं. केवड़े के फूल अर्पित कर सकते हैं. हालांकि ऐसे कई भोग है जिनको पाकर माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं लेकिन यहां हम भोग की एक पूरी सूची लेकर आए हैं जो मां लक्ष्मी को अति प्रिय है. जिन्हें पाकर माता लक्ष्मी घर में शांति और समृद्धि बने रहने का आशीर्वाद देती हैं और धन संबंधी दिक्कतों को दूर करती हैं.
⚜️माता लक्ष्मी का प्रिय भोग
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
🚩1. माता लक्ष्मी को प्रिय है केसर
भात:- केसर वाले पीले भात माता को अर्पित करें तो माता प्रसन्न होंगी और आप को धन-धान्य का आशीर्वाद देंगी.
🚩2. माता लक्ष्मी को प्रिय है पीली मिठाई:- माता लक्ष्मी को पीली व सफेद मिठाई अति प्रिय है. इसे अर्पित कर माता से अचानक धन प्राप्ति का वरदान पा सकते हैं.
🚩3. माता लक्ष्मी को प्रिय है
खीर:- माता लक्ष्मी को चावल की खीर अर्पित करें, जिसमें किशमिश, मखाने और काजू जैसी चीजें डाली गई हों.
🚩4. माता लक्ष्मी को प्रिय है
हलवा:- शुद्ध घी से बना हलवा और पूरी माता को सच्चे मन से अर्पित करें. माता प्रसन्न होकर इच्छा पूर्ति का आशीर्वाद देंगी.
🚩5. माता लक्ष्मी को प्रिय है
गन्ना:- अगर सच्चे मन से माता को गन्ना अर्पित करें तो जीवन की सभी परेशानियों का अंत हो जाएंगा. विशेष कर माता के सफेद हाथी को गन्ना प्रिय है.

🚩6. माता लक्ष्मी को प्रिय है
सिघाड़ा:- माता लक्ष्मी को अगर सिंघाड़ा अर्पित करें तो वो अति शीघ्र प्रसन्न होती हैं.
🚩7. माता लक्ष्मी को प्रिय है
मखाना:- मखाना का भोग पाकर माता लक्ष्मी तृप्त होती हैं और धन का वरदान देती हैं.
🚩8. माता लक्ष्मी को प्रिय है
बताशे:- दिवाली की रात माता लक्ष्मी को बताशे का भोग अर्पित करना अति शुभ होता है.
🚩9. माता लक्ष्मी को प्रिय है
नारियल:- नारियल को श्रीफल के रूप में भी जाना जाता है. अगर माता को नारियल का भोग अर्पित करें तो घर में धन की आवक बढ़ेगी.
🚩10. माता लक्ष्मी को प्रिय है
पान:- माता लक्ष्मी की पूजा में भोग के रूप में अगर मीठा पान चढ़ाएं तो घर में खुशहाली आएगी.
🚩11. माता लक्ष्मी को प्रिय है
अनार:- अनार फल को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. मां लक्ष्मी को अनार चढ़ाने से पूजा संपन्न होती है और घर में खुशहाली आती है.
🚩ऊँश्रीमहालक्ष्मीनारायणायनम:🚩