शिलाई के प्रदीप सिंगटा बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन


शिलाई क्षेत्र के प्रदीप सिंगटा को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने शिलाई क्षेत्र में खुशी की लहर है शिलाई क्षेत्र से ही नहीं बल्कि प्रदेश भर के युवाओं ने प्रदीप सिंगता को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी है
यह वास्तव में गर्व का विषय है कि एक ऐसे कर्मठ, समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता को यह दायित्व सौंपा गया है, जो लंबे समय से संगठन में जुड़कर निस्वार्थ भाव से सेवा करते आ रहे हैं।
प्रदीप सिंगटा जी ने हमेशा जनजातीय समाज की आवाज़ को सशक्त रूप से सामने रखने का प्रयास किया है। उनके अनुभव, सरल स्वभाव और संगठनात्मक क्षमता के बल पर निश्चित ही भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।