देवभूमि न्यूज 24.इन
शिलाई कांग्रेस ने आगामी पंचायत चुनाव के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है और 10 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है जो चुनाव की रणनीति तैयार करेगी।

इस कमेटी में रतन सिंह चौहान, मदन सिंह नेगी, सीता राम शर्मा जैसे अनुभवी नेता शामिल हैं। कमेटी अपनी रिपोर्ट उद्योग मंत्री ठाकुर हर्षवर्धन चौहान को सौंपेगी।

शिलाई विधानसभा क्षेत्र में दो विकास खंड तिलोरधार और शिलाई के अंतर्गत 58 पंचायतें आती हैं। कांग्रेस का उद्देश्य पंचायत चुनाव में मजबूत प्रदर्शन करना है
