*देवभूमि न्यूज 24.इन*
हिमाचल प्रदेश में विधायकों के वेतन में वृद्धि के बाद सोशल मीडिया पर उनकी किरकिरी हो रही है, लेकिन इसी बीच एक सच्चाई यह भी है कि राज्य में कई अफसर विधायकों से ज्यादा वेतन ले रहे हैं। मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव को 3,46,400 रुपये मासिक वेतन मिलता है, जबकि विधायकों को 2.80 लाख रुपये मिल रहे हैं। इसके अलावा जिला स्तर के अधिकारी भी 3.22 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन लेते हैं।
विधायक एसोसिएशन का कहना है कि उन्हें अपने बिजली-पानी के बिल खुद देने पड़ते हैं और आयकर भी खुद देना होता है। विधायकों के प्रोटोकॉल को मुख्य सचिव से भी ऊपर का बताया गया है। एसोसिएशन का मानना है कि वेतन वृद्धि का फैसला सही है, क्योंकि विधायकों को आम लोगों की मदद करनी होती है और वे आपदा के समय सबसे पहले प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचते हैं।


