दिवाली 2025: आज दिवाली पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये 5 आसान काम, दूर होगी घर की दरिद्रता

Share this post

 *देवभूमि न्यूज 24.इन*

⭕दिवाली का पर्व इस साल 20 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा। दिवाली पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश व कुबेर देवता की पूजा का विधान है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, दिवाली के दिन कुछ कार्यों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से धन लाभ के योग बनते हैं। जानें दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए।

🚩1. दरवाजे पर छिड़के गुलाब जल:- हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, दिवाली के दिन सुबह उठकर अपने दरवाजे पर थोड़ा सा गुलाब जल छिड़कना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और धन से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलती है।

🚩2. पूरे दिन चलाएं गायत्री मंत्र:- मान्यता के अनुसार, दिवाली के दिन अपने घर में पूरे दिन लक्ष्मी गायत्री मंत्र चलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर पर उनका स्थाई वास होता है।

🚩3. खरीदें सोना-चांदी:- दिवाली के दिन सोना-चांदी या पीतल से बनी चीजों की खरीदारी को भी शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन अपनी सामर्थ्यानुसार सोना एवं चांदी अवश्य खरीदना चाहिए। अगर सोना-चांदी खरीदना संभव न हो, तो फिर पीतल का कोई भी सामान खरीद सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर पर आगमन होता है और धन लाभ के योग बनते हैं।

🚩4. इन चीजों को खरीदना भी होता है शुभ:- दिवाली के दिन झाड़ू, साबुत हल्दी, साबुत धनिया और बताशे खरीदना बहुत शुभ होता है। अगर आप कोई बर्तन खरीद रहे हैं तो उसके अंदर कुछ न कुछ सामान जरूर रखना चाहिए। घर पर खाली बर्तन को लाना अशुभ माना जाता है।

🚩5. कमल का पुष्प करें अर्पित:- दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को कमल का पुष्प अर्पित करना बहुत शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं।

🚩ऊँश्रीमहालक्ष्मीनारायणाय_नम:🚩