मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के बालिका आश्रम के बच्चों के साथ मनाई दीपावली

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के बालिका आश्रम में बच्चों के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने बच्चों को मिठाइयां और उपहार बांटे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर, सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अनाथ बच्चों के पठन-पाठन के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना शुरू की है। इस योजना के तहत, 27 वर्ष की आयु पूरा होने तक इन बच्चों की पढ़ाई और अन्य खर्चों को सरकार वहन कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बच्चों को उच्च और व्यावसायिक शिक्षा के लिए सरकार पूरा खर्च उठाएगी। उन्हें 4 हजार रुपये प्रति माह भत्ता भी दिया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि ये बच्चे आत्मनिर्भर बन सकें और आत्मसम्मान के साथ अपना जीवन व्यतीत करें।

इसके अलावा, सुक्खू ने घोषणा की कि बाल आश्रम के बच्चों के लिए हर साल 14 नवंबर को खेल दिवस का आयोजन किया जाएगा। सरकार ने इन बच्चों के विवाह के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और जिनके पास जमीन है लेकिन मकान नहीं है, उन्हें 3 लाख रुपये की मदद देने का प्रावधान किया है