आज के मुख्य समाचार

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने INS Vikrant पर दिवाली मनाई और कहा कि इसका नाम सुनकर ही पाकिस्तान की नींद उड़ गई थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर भारत को टैरिफ की धमकी दी है, कहा- रूस से तेल खरीदना बंद नहीं किया तो और बढ़ाएंगे।
अयोध्या में संतरंगी छटा से झिलमिलाया आसमान, मेक इन इंडिया ड्रोन की प्रस्तुति से जीवंत हुई रामनगरी।


तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के 3 राज्यों में भारी बारिश, चेन्नई एयरपोर्ट के रनवे पर पानी भरा, बाढ़ जैसे हालात।
अयोध्या में 26 लाख दीयों से रोशन हुआ सरयू घाट, 2128 लोगों ने एक साथ महाआरती की, 2 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बने।
हरियाणा सरकार ने किसानों को दिवाली का तोहफा दिया, गन्ने के दाम 15 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाए।
दिल्ली में आतिशबाजी के बीच धुएं से घिरी हुई है, 36 एक्यूआई स्टेशन रेड ज़ोन में पहुंचे, कई इलाकों में आंकड़ा 400 पार।


राजस्थान के चूरू में पटाखों का बारूद मिलाते समय धमाका, तीन झुलसे, एक की हालत गंभीर।
असरानी का निधन, 84 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं, कहा- यह पर्व एकता और नई उम्मीदों का प्रतीक है।