गोवर्धन पूजा 2025: गोवर्धन पूजा के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, दूर होगी घर की दरिद्रता

Share this post

  देवभूमि न्यूज 24.इन

🪦दीपावली के अगले दिन मनाया जाने वाला गोवर्धन पूजा का पर्व मुख्य रूप से भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गौ माता को समर्पित है। हालांकि, यह कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा का दिन धार्मिक उपायों के लिए बेहद शुभ माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर इस दिन कुछ विशेष सामग्री शिवलिंग पर अर्पित की जाए, तो भगवान शिव की कृपा से घर की दरिद्रता दूर होती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। इस साल गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर, दिन बुधवार को मनाई जाएगी।

🔔गोवर्धन पूजा पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें—

📿केसर मिश्रित दूध
ॐॐॐॐॐॐॐॐॐ
गोवर्धन पूजा के दिन सुबह स्नान के बाद शिवलिंग पर केसर मिश्रित दूध चढ़ाएं। शिवलिंग पर केसर चढ़ाने से विवाह से जुड़ी मुश्किलें दूर होती हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और धन का आगमन होता है।

📿बिल्व पत्र
ॐॐॐॐॐॐॐॐॐ
शिवलिंग पर बिल्व पत्र अर्पित करते समय अपनी अनामिका से बिल्व पत्र पर चंदन या केसर लगाकर ‘ॐ नमः शिवाय’ लिखें। इसके बाद बिल्व पत्र को चिकने भाग की ओर से शिवलिंग पर चढ़ाएं। इस उपाय को करने से जीवन की मुश्किलें दूर होती हैं और भगवान शिव की कृपा से धन लाभ होता है।

📿शुद्ध घी
ॐॐॐॐॐॐॐॐॐ
गोवर्धन पूजा के दिन शिवलिंग पर शुद्ध देशी घी चढ़ाएं और उसके बाद जल से अभिषेक करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घी समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि शिवलिंग पर घी चढ़ाने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और घर में बरकत बनी रहती है।

📿अन्नकूट
ॐॐॐॐॐॐॐॐॐ
गोवर्धन पूजा को अन्नकूट उत्सव भी कहते हैं। इस दिन विभिन्न प्रकार की सब्जियों से खास भोग तैयार किया जाता है। गोवर्धन पूजा के दौरान अन्नकूट के भोग में से कुछ हरी सब्जिया और नया अनाज शिवलिंग के पास या किसी शिव मंदिर में दान करना चाहिए। माना जाता है कि इस उपाय को करने से अन्न-धन की कमी दूर होती है और भगवान शिव की कृपा मिलती है।

📿शिवलिंग पूजा विधि
ॐॐॐॐॐॐॐॐॐ

  • स्नान के बाद साफ कपड़े पहनें।
  • शिवलिंग पर जल चढ़ाकर अभिषेक करें।
  • ‘ॐ नमो भगवते रुद्राय’ या ‘महामृत्युंजय मंत्र’ का 108 बार जाप करें।
  • पूजा के दौरान तामसिक चीजों से दूर रहें। ♿जय_महाकाल♿