देवभूमि न्यूज नेटवर्क
राजीव शर्मन,ब्यूरो
ऊना, हिमाचल प्रदेश
अभी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर दो साल का समय शेष बचा है किंतु भावी उम्मीदवारों ने जोर आजमाईस का सिलसिला अग्रिम तौर पर जारी कर दिया है। ऊना सदर से भाजपा की टिकट के लिए जनहित मोर्चा के निष्ठावान प्रभारी व पत्रकार राजीव भनोट का नाम लिया जा रहा है। समाजिक परिवेश में राजीव भनोट आम जनता-जनार्दन की पहली पसन्द बनकर उभरे है। राजीव भनोट के लिए भाजपा क्या रणनीति अपनाती है ? यह पार्टी का आन्तरिक मसला रहेगा किन्तु सचमुच राजीव भनोट का नाम ऊना विधानसभा सीट के भावी प्रत्याशी के तौर पर बहुचर्चित हुआ है।

इसी तरह कुटलैहड़ विधानसभा सीट पर शिवेन्द्र पाल का नाम भी भावी भाजपा प्रत्याशी के तौर पर लिया जा रहा है। चिंतपूर्णी विधान सभा क्षेत्र से इंजिनियर रामपाल का नाम भाजपा प्रत्याशी के तौर पर काफी प्रचारित हो चुका है। हरोली से किसी महिला को इस बार भाजपा उम्मीदवार बनाये जाने की प्रबल संभावनाए बताई जा रही है। गगरेट विधान सभा क्षेत्र से किसी नये चेहरें को आगामी चुनावी रणक्षेत्र में उतारा जा सकता है। बहरहाल चुनावों को काफी समय है किंतु टिकट हासिल करने की जोर आजमाईस अंदरखाते तेज होने के साथ-साथ सार्वजनिक तौर पर भी बहुचर्चित होने लगी है।

कांग्रेस की ओर से पुराने महा-रथियों को पुन: चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। अंतिम निर्णय आलाकमान के अधिकार क्षेत्र में सुरक्षित माना जा रहा है। जिला ऊना की पांचों सीटों पर नये नये चेहरों को लेकर चर्चाओं का दौर दस्तक देने लगा है।
अभी से कुछ टिप्पणी करना बहुत ही जल्दबाजी होगी।
यकीनन तौर पर राजनीतिक परिदृश्य परिवर्तन शील है। इसी के चलते नये परिवर्तन का दौर अभी से शुरु हो चुका है।
