अंतरराष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस विशेष

Share this post

 *देवभूमि न्यूज 24.इन*

अंतरराष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस 23 अक्टूबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य हिम तेंदुआ के बारे में जागरूकता फैलाना और इनके प्रजाति एवं प्राकृतिक आवास के संरक्षण को बढ़ावा देना है।

मुख्य बातें:

हिम तेंदुआ दिवस: वर्ष 2014 से प्रतिवर्ष 23 अक्टूबर को मनाया जाता है। हिम तेंदुए का संरक्षण: वर्ष 2015 को हिम तेंदुए के अंतरराष्ट्रीय वर्ष के रूप में घोषित किया गया था।
बिश्केक घोषणा: वर्ष 2013 की बिश्केक घोषणा के तहत 23 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस के रूप में अधिसूचित किया गया था।

ग्लोबल स्नो लैपर्ड एंड इकोसिस्टम प्रोटेक्सन प्रोग्राम: इस प्रोग्राम पर हस्ताक्षर करने वाले 12 देश हैं।
भारत में प्रोजेक्ट स्नो लेपर्ड: वर्ष 2009 में देश के 5 राज्यों में शुरू किया गया था। हिम तेंदुए का संरक्षण: IUCN रेड लिस्ट में सुभेद्य (Vulnerable) की सूची में रखा गया है और भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-I के तहत शिकार को प्रतिबंधित किया गया है।